8 माह बाद खुला पैंगोंग झील का परमिट, सैलानी कर सकेंगे सैर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पैंगोंग झील का परमिट आठ माह बाद सैलानियों के लिए खुला। भारत-चीन के बीच मई 2020 में झड़प के बाद पैगोंग झील व सटे इलाकों में सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई थी। लेह प्रशासन ने 10 जनवरी से इनर लाइन परमिट बहाल कर दिया है। हालांकि इसके लिए कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा। लद्दाख की अर्थव्यवस्था का 60 फीसदी हिस्सा पर्यटन पर निर्भर है। वर्तमान में विंटर एडवेंचर का सीजन चल रहा है।
