अमेरिका में आतंकियों को संसाधन मुहैया कराने के दोषी शख्स को 20 साल की कैद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में एक शख्स को आतंकी हमलों की साजिश रचने और पाकिस्तानी दंपति को दो पावरफुल असॉल्ट राइफल्स देने के जुर्म में 20 साल की सजा हुई है। 28 वर्षीय एनरिक मारक्वेज जूनियर को अमेरिका के जिला जज जीसस बर्नल ने सजा सुनाई। बता दें 2015 में पाकिस्तानी दंपति ने कैलिफोर्निया में मास शूटिंग की थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 22 लोग जख्मी हुए थे।