गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चिड़ियाघर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा गुजरात के जामनगर में एक चिड़ियाघर के निर्माण की अनुमति को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी। याचिका में कोई तर्क या आधार नहीं दिया गया है। न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने ‘ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन’ सेंटर द्वारा जानवरों के अधिग्रहण पर प्रतिबंध लगाने संबंधी एक वकील की याचिका खारिज कर दी।
