दिल्ली में पटाखा बैन हटाने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखा जलाने पर लगे बैन के खिलाफ दाखिल याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि लोगों को साफ हवा में सांस लेने दीजिए। त्योहार मनाने के और भी तरीके हैं। आप मिठाइयों पर पैसे खर्च कर सकते हैं। बता दें, दिल्ली सरकार के पटाखा बैन के फैसले के खिलाफ यह याचिका भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दाखिल की थी।
