ताजमहल पर फोटोशूट: 34 देशों की सुंदरियों ने किया ताज के सामने पोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ताजमहल पर बुधवार को मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में भाग ले रहीं 34 देशों की सुंदरियां फोटोशूट करवाने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने तरह-तरह की रील्स वीडियो बनाए। दिल्ली में 'मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड' 2022 कांटेस्ट हो रहा है। इस आयोजन में भारत को मिलाकर 35 देशों की मॉडल्स हिस्सा ले रही हैं। इस फोटोशूट के लिए भारतीय प्रतिभागी सोनिया मंसूर की अगवानी में मॉडल्स ताजमहल पर फोटोशूट के लिए आई थीं।
