पूर्वोत्तर में चीन को मिलेगा करारा जवाब, एलएसी पर पिनाका और स्मर्च तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
किसी भी खतरे से निपटने के लिए हाल ही में सेना ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर अपनी तैनाती बढ़ाई थी और अब भारतीय सेना ने एलएसी पर चीन की सीमा के पास फॉरवर्ड पोजिशन पर पिनाका और स्मर्च मल्टीपल राकेट लांचर सिस्टम तैनात किया है। गौरतलब है कि पिनाका हथियार प्रणाली एक राकेट आर्टिलरी सिस्टम है जो 38 किलोमीटर तक के इलाके में दुश्मन को निशाना बना सकती है।
