पोखरा एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के 7 मिनट के अंदर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के सात मिनट बाद ही एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान ने मस्टैंग के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पायलट को जल्द ही विमान में कुछ खराबी महसूस हुई। जिसके चलते आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
