पीएम मोदी ने भुज में किया 200 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsroompost
आज पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। ये कच्छ का पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। इस दौरान पीएम ने कहा कि अस्पताल लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज देगा। अस्पताल हमारे सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के परिजनों और अन्य लोगों को उत्तम इलाज की गारंटी देगा। बकौल मोदी, अगले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलेंगे।
