x

पीएम मोदी ने कोरोना हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए शुरू किए छह क्रैश कोर्स

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: YouTube

आज पीएम मोदी ने 26 राज्यों के 111 ट्रेनिंग सेंटर्स से कोरोना हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 6 कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स शुरू किए। जिसके तहत देशभर के एक लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को और अधिक हुनरमंद बनाया जाएगा। बुधवार को पीएमओ ने इसकी जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा- 'कोर्स दो से तीन महीने में ही पूरा हो जाएगा, इसलिए ये लोग तुरंत काम के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगे।'