टूटे ब्रिज का मुआयना करने मोरबी पहुंचे पीएम मोदी; घायलों और पीड़ित परिवारों से मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bbc
प्रधानमंत्री मोदी मोरबी पहुंचे। पीएम ने सबसे पहले घटनास्थल पहुंचकर मच्छू नदी पर टूटे ब्रिज का मुआयना किया। इसके बाद यहां उन्होंने सिविल अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। इधर, सुप्रीम कोर्ट से पुल हादसे की न्यायिक जांच की मांग की गई है। इस पर अदालत 14 नवंबर को सुनवाई करेगी। मोरबी में 30 अक्टूबर की शाम हुए पुल हादसे में अब तक 135 शव बरामद हुए हैं।
