पीएम मोदी आज तमिलनाडु में 11 मेडिकल कॉलेजों का करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु को बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कालेज का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। ये पूरा कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा। पीएमओ की ओर से दी जानकारी के मुताबिक नए मेडिकल कॉलेज लगभग 4,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से स्थापित किए जा रहे हैं।
