राष्ट्रपति अब्देल के निमंत्रण पर मिस्र जाएंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति बाइडेन के न्योते पर अमेरिका गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौटते समय मिस्र की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मिस्र की राजधानी कैरो स्थित अल हाकीम मस्जिद का दौरा भी होगा। प्रधानमंत्री अल-हकीम मस्जिद में लगभग आधा घंटा बिताएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। साल 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला मिस्र दौरा होगा।
