PMC बैंक को इस हालात में पहुंचाने वाली कंपनी HDIL के प्रमोटर्स के पास लंदन और दुबई में है अकूत संपत्ति
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
PMC बैंक का बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच शुक्रवार को मुंबई पुलिस की EOW और ED की तहकीकात में पता चला कि HDIL के प्रमोटर्स राकेश वाधवा और पुत्र सारंग वाधवा की लंदन और दुबई में भी संपत्ति है. एजेंसी अब इन संपत्तियों को कुर्क कराने की कोशिश में है. वहींं बैंक को इस हालत तक पहुंचने की सबसे बड़ी वजह है HDIL की कंपनियों को कुल कर्ज का 73% देना.
