इस आशंका के चलते UK हाईकोर्ट ने भी दिया नीरव मोदी को झटका, चौथी बार जमानत याचिका खारिज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को लंदन के हाईकोर्ट से भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, यूके हाईकोर्ट के जज इनग्रिड सिमलर ने चौथी बार नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका को लगातार 3 बार खारिज कर दिया था. इसके अलावा नीरव मोदी जमानत पर छूटने के बाद खुद को सरेंडर नहीं करेगा और गवाहों को प्रभावित करने की जज ने आंशका जताई है.
