समुद्री सीमा में घुसा था पीएनएस आलमगीर, डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने खदेड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: flickr
पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी थी। अब इंडियन कोस्ट गार्ड के हवाले से ये जानकारी सामने आई।
