सिख बंदियों के लिए प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच 8 फरवरी को हुई भिड़ंत के बाद चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस अलर्ट पर है। सोमवार सुबह से ही मोहाली पुलिस ने धरनास्थल और उसके आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया है। करीब 10 बजे बड़ी संख्या में पुलिस, होमगार्ड, कमांडो और एआरपी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, धरनास्थल के आसपास सात बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर भी दिखे।
