रीट एग्जाम को लेकर पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों की दो लेयर सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
राजस्थान में रीट परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछली बार हुई धांधली को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्त व्यवस्था की है। परीक्षा के लिए जिलों में पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त रिजर्व जाब्ता भी तैनात किया गया है।
