सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के आतंकी समेत 3 गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के डोरु इलाके में सुरक्षबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हिलाल नाइकू समेत उधमपुर से 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक एके 47 राइफल, कारतूस और गोला बारूद भी बरामद किया गया है. यह दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के रहने वाले है, जल्द ही वे लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने वाले थे.
