पुलिस ने दलित रेप पीड़िता को थाने में बैठाकर की पिटाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस की हैवानियत का बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, वहां अपहरण और रेप की शिकायत करने पहुंची एक 13 वर्षीय दलित किशोर को पुलिसकर्मियों ने पूरी रात थाने में बैठाकर रखा और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए और आनन-फानन में मामले के दोषी तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।