कोलकाता में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे टीईटी पास कैंडिडेट्स को हिरासत में लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
कोलकाता में पुलिस ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीईटी पास अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2014 में सरकार ने शिक्षकों की भर्ती के लिए टेस्ट करवाया था। अब सरकार पास हुए कैंडिडेट्स को नियुक्ति नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद बीजेपी की प्रदेश सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि हम उनके लिए कोर्ट में लड़ेंगे।
