पुलिस ने एक सप्ताह बाद नाइट ड्यूटी के लिए लागू किए नए नियम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार से घसीटे जाने के कारण हुई अंजलि सिंह की मौत की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने नाइट ड्यूटी के निमयों में बड़ा बदलाव किया है। इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। ऐसे में अब नाइट ड्यूटी के दौरान सभी निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को अपनी लाइव लोकेशन साझा करने और पुलिस स्टेशन छोड़ने से पहले संबंधित पुलिस उपायुक्त को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।