अफगानिस्तान में पुलिस और तालिबान की मुठभेड़ में 17 सुरक्षाबलों की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को उत्तरी बदख्शां प्रांत के अरघंज खोवा जिले में सुरक्षाबलों और तालिबान की मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. वहीं अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि दो दिन में देशभर के कई प्रांतों में तालिबान और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में अब तक 17 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं. यहां लड़ाई अब भी जारी है. गुरुवार को पूर्वी गजनी प्रांत में आतंकियों ने 2 चेकप्वांइट को निशाना बनाया जिसमें 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई.
