दिल्ली में वकीलों के खिलाफ पुलिस का प्रदर्शन, कहा- वर्दी से भी लग रहा डर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन दिन पहले तीस हजारी कोर्ट में वकीलों ने पुलिसकर्मियों को धुना। उनकी गाड़ी तक फूंक डाली। उसके बाद कल फिर कडकडडूमा कोर्ट में वकीलों ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। अब आज सुबह दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान इकट्ठा हुए। पुलिसकर्मी हाथों में काली पट्टी बांधें वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान जवानों ने कहा- अब तो वर्दी पहनने से भी डर लग रहा है।
