पटियाला में हिंसक झड़प के बाद पुलिस मुस्तैद, शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पटियाला में शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद आज सुबह साढ़े 9 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हुईं। पुलिस अलर्ट पर है। हालांकि श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच कुछ हिंदू संगठनों ने आज पटियाला बंद का आह्वान किया। इससे पहले शुक्रवार को करीब चार घंटे शहर की सड़कों पर तलवारें लहराई गई थीं।
