IMA घोटाला: 1500 करोड़ रुपये की चपत लगाकर इस्लामिक बैंकर 'मंसूर खान' निकला दुबई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को ED ने कर्नाटक पुलिस की शिकायत पर बेंगलुरू में करीब 1500 करोड़ रुपये के घोटाले का केस दर्ज किया है. वहीं IMA के नाम से इस्लामिक बैंक चलाने वाला मोहम्मद मंसूर खान देश छोड़कर दुबई फरार हो गया. उसने लोगों से बड़े रिर्टन का वादा किया था. बेहतर रिटर्न के नाम पर सैकड़ों का चूना लगाने के बाद रफूचक्कर हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 हजार निवेशकों ने IMA के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
