दोबारा होगा मृतक किसान गुरुविंदर का पोस्टमार्टम, आज आएगी रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बहराइच के मृत किसान गुरुविंदर का दोबारा पोस्टमार्टम होगा। जिसकी रिपोर्ट भी आज ही आएगी। दरअसल, पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने का जिक्र न होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। इस बीच दोबारा पोस्टमार्टम पंजाब में कराने के प्रस्ताव को यूपी सरकार ने ठुकराया। वहीं भाकियू नेता राकेश टिकैत किसान ने कहा- रस्म पगड़ी पर अगली रणनीति तय करेंगे।
