आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा प्रगति मैदान ट्रेड फेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली का प्रगति मैदान ट्रेड फेयर आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। देशभर के विभिन्न राज्यों और करीब सभी जिलों से आए देशी सामान मेले में बेहद खास हैं। आम लोगों को मेले में सुबह 10 बजे से शाम को साढ़े 7 बजे तक प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर चार और 10 से एंट्री मिलेगी। वहीं 27 नवम्बर को शाम को साढ़े 4 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी।
