प्रयागराज हिंसा: पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर किए जारी, हो सकती है कुर्की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले आरोपियों के पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं। हिंसा के 40 और उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज व वीडियो कैमरा से पहचान हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनकी फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है वर्ना उनके खिलाफ कोर्ट से अनुमति लेकर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
