देश में पहली बार: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक फ्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में पहली बार दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक फ्री हुई। बीते दिन दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि 18 साल से 59 साल की उम्र वालों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक निशुल्क मिलेगी। हालांकि, सरकार ने प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर रिहायती शुल्क के साथ भी एहतियाती खुराक उपलब्ध रहने का विकल्प भी दिया। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ये लोगों के लिए राहत की बात मानी गई।
