अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: NewsBytes
देश में लाउडस्पीकर पर अजान के खिलाफ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग उठाने के बाद अब कर्नाटक में भी इसकी आग पहुंच गई है। एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य भर में अजान के खिलाफ हनुमान चालीसा का जाप शुरू करने का ऐलान किया है। इसको लेकर राज्य की पुलिस अलर्ट पर है और सरकार ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।