कैलिफ़ोर्निया में सिनेमा हॉल खोलने की तैयारी, न्यूयॉर्क में फिर खुलेंगे कारोबार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी हुई। स्वीकृति मिलने पर सीमित दर्शकों के साथ थियेटरों को शुक्रवार से खोल दिया जाएगा। अमेरिका में कोरोना महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क में भी करीब 100 दिन बाद कारोबार फिर से खोले जा रहे हैं। जबकि फ्लोरिडा के मियामी में समुद्र तट खोले गए। अमेरिका में पहले ही कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच चुका है।
