राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ईशा महाशिवरात्रि समारोह में होंगी शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कोयंबटूर शहर के ईशा योग केंद्र में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल होगीं। राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली तमिलनाडु यात्रा होगी। ईशा योग केंद्र में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति की भागीदारी के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह उत्सव सद्गुरु जग्गी वासुदेव की उपस्थिति में होने जा है।
