आज विशाखापत्तनम में नौसैनिक फ्लीट का रिव्यू, राष्ट्रपति कोविंद के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राष्ट्रपति कोविंद आज विशाखापत्तनम में नौसैनिक फ्लीट का रिव्यू करेंगे। ये बारहवीं फ्लीट रिव्यू होगी। इस दौरान राष्ट्रपति आईएनएस सुमित्रा की सवारी करेंगे। इस स्वदेशी गश्ती पोत को 'राष्ट्रपति याट' कहा गया है। इसके अलावा, राष्ट्रपति कोविंद 'स्टीमिंग पास्ट' के जरिए कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी जहाजों का रिव्यू करेंगे। कार्यक्रम में तटरक्षक बल के जहाज शामिल होंगे। इसमें एससीआई और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जहाज भी भाग लेंगे।
