राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के करेंगे दर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज वृंदावन धाम आएंगे। वे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में निराश्रित माताओं से संवाद करेंगे। आज सुबह आठ बजे मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के जाने के बाद ही श्रद्धालु आराध्य के दर्शन कर पाएंगे।