हनीट्रैप में फंसाए गए थे कंचुगल मठ के पुजारी, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
कर्नाटक में 24 अक्टूबर को कंचुगल मठ के स्वामी बसवलिंगेश्वर ने आत्महत्या कर ली थी। वे 400 साल पुराने मठ के मुख्य पुजारी थे। बसवलिंगेश्वर के सुसाइड नोट से यह पता चली है कि उन्हें हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुजारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों में मठ के 2 लोग शामिल हैं। इन्होंने बसवलिंगेश्वर के अनजान महिला के साथ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।