प्रधानमंत्री ओली ने रखी नेपाल के पहले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की नींव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: LatestLY
नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को वर्चुअली देश के पहले ऑक्सीजन प्लांट की नींव रखी। नेपाल में लिक्विड ऑक्सीजन के एकमात्र इंपोर्टर शंकर ऑक्सीजन गैस प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपना लिक्विड ऑक्सीजन प्लंट स्थापित करने की योजना बनाई। प्लांट भैरवाहा के दक्षिण पश्चिम में होगा। 3,716 वर्ग मीटर तक फैले प्लांट की उत्पादन क्षमता 60 टन प्रतिदिन होगी। अधिक उत्पादन होने पर इसका निर्यात पड़ोसी देशों में होगा।
