दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन को ‘टकाचार’ के लिए प्रिंस विलियम का अर्थशॉट सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के एक उद्यमी विद्युत मोहन को फसल अवशेषों को बिक्री योग्य जैव उत्पादों में बदलने की परियोजना के लिए लंदन में एक समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें प्रिंस विलियम द्वारा शुरू किए गए पहले पर्यावरणीय ‘अर्थशॉट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को ‘इको ऑस्कर’ भी कहा जा रहा है। उनकी कृषि उपशिष्टों को रिसाइकल करने की परियोजना ‘टकाचार’ को इनाम स्वरूप 10.34 करोड़ रुपये दिए गए।
