बंदियों की हुई अदला-बदली, रूस ने बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्राइनर को छोड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cbc
अमेरिका और रूस ने अपनी जेलों में कैद एक-दूसरे के दो नागरिकों को रिहा किया है। बंदियों कि इस अदला बदली में रूस ने जहां अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर को रूस ने रिहा कर दिया है। तो दूसरी तरफ अमेरिका को इसके बदले रूस के हथियार व्यापारी विक्टर बाउट को छोड़ना पड़ा है। विक्टर बाउट रूसी नागरिक है और अमेरिका में 25 साल जेल की सजा काट रहा था।
