जेल में अपने लाइफ पार्टनर से अकेले में मिल सकेंगे कैदी, पंजाब दे रहा ये सुविधा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब जेल के अंदर अकेले में पति-पत्नी को मिलने की सुविधा देने वाला पहला राज्य बन गया है। यहां कैदियों को जीवन साथी संग अकेले में कुछ समय बिताने की इजाजत दी जा रही है। इसके लिए जेल में अलग कमरा बनाया गया है। फिलहाल यह सुविधा इंदवाल साहिब, नाभा, लुधियाना और बठिंडा महिला जेल में शुरू की जा चुकी है। इसे सभी जेलों में शुरू करने की तैयारी है।
