दिल्ली में आज से खुलेंगे पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक निजी और सरकारी स्कूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
19 महीने बाद आज से दिल्ली में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक निजी और सरकारी स्कूल खुलेंगे। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। स्कूल अभिभावकों पर बच्चों के स्कूल भेजने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। अभिभावक मर्जी से बच्चों को स्कूल भेजेंगे। डीडीएमए ने एक आदेश में कहा था कि स्कूलों को कक्षा में 50% से अधिक उपस्थिति नहीं हो, इसे सुनिश्चित करना होगा। निजी स्कूल अभिभावकों को सहमति प्रपत्र भेज रहे हैं।
