प्रियंका ने वर्ल्ड लीडर्स से यूक्रेन को सपोर्ट करने की अपील की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस ने वर्ल्ड लीडर्स से यूक्रेन समेत ईस्टर्न यूरोप में रिफ्यूजियों और बच्चों की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि यूक्रेन क्राइसिस में वर्ल्ड वॉर टू के बाद बच्चों को बड़े पैमाने पर घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा रिफ्यूजी क्राइसिस है, जो आज तक देखा गया है।
