'स्वीट हार्ट' और 'ब्यूटी बेबी' कहकर बुलाता था प्रोफेसर, कैंपेन चलाकर लड़कियों ने करवाया सस्पेंड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ सोशल मीडिया पर लड़कियों ने मीटू कैंपेन चला रखा है. दरअसल, यूनिवर्सिटी के फिजियोथैरिपी विभाग के हेड डॉ. सेंथिल पी पर कई लड़कियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोप है कि वो व्हाट्सएप पर चैट करते समय लड़कियों को स्वीट हार्ट, स्वीटू और ब्यूटी बेबी लिखते थे. वहीं 14 छात्राओं ने IAP के वुमन सेल में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद डॉ. सेंथिल को सस्पेंड कर दिया है.
