जॉर्ज फ्लॉयड के समर्थन में ब्रिटेन में रंगभेद के खिलाफ प्रदर्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद रंगभेद के खिलाफ शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की आंच अब ब्रिटेन तक पहुंच गई है। लंदन में शनिवार को प्रदर्शन कर रहे 100 से ज्यादा लोगों को हिंसक व्यवहार, पुलिस पर हमला और हथियार रखने जैसे आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में यह जानकारी स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस की ओर से जारी एक बयान में दी गई है।
