म्यांमार में सेना के खिलाफ प्रदर्शन जारी, 100 से ज्यादा लोग अब तक गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
म्यांमार में जब से सेना ने तख्तापलट किया है तब से आम जनता में रोष व्याप्त है। हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस भी दंगा नियंत्रण हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हवा में फायरिंग करने के साथ ही रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया है। अब तक 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
