x

केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा तोड़फोड़ का आरोप

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम आवास पर तोड़फोड़ का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने केजरीवाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और वहां लगा बूम बैरियर भी तोड़ दिया।