फ्रांस में जारी हिंसा के बीच राष्ट्रपति मैक्रों पर भड़के प्रदर्शनकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी हिंसा जारी रही। प्रदर्शनकारी अब गन की दुकानों में लूटपाट कर रहे हैं। शुक्रवार को 1,000 लोगों को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। सरकार ने शुक्रवार रात को हालात काबू में करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया था। इस बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जमकर आलोचना हो रही है।
