तीन भारतीय पत्रकारों को पुलित्जर अवार्ड, दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत मिला यह सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साल 2022 के लिए पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा कल की गई। पुलित्जर अवार्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस बार तीन भारतीय पत्रकारों अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे को पुलित्जर पुरस्कार मिला है। वहीं रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है। बता दें पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र का अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1917 से हुई थी।
