पंजाब में पटाखों पर रोक, दिवाली और गुरुपर्व पर इतनी देर जला सकेंगे ग्रीन पटाखे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news track
पंजाब सरकार ने दिवाली और गुरुपर्व के मौके पर पटाखों पर रोक लगाई। हालांकि इन त्यौहारों पर सिर्फ 2 घंटे रात 8 बजे से रात 10 बजे तक के लिए ग्रीन पटाखों को ही चला सकेंगे। मंडी गोबिंदगढ़ और जालंधर में पटाखों को चलाने की अनुमति नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में पटाखों पर प्रतिबंध लग चुका है। विक्रेताओं के चेहरे पर इस फैसले से मायूसी दिखी।
