वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मचारियों को 15 सितंबर के बाद छुट्टी पर भेजेगी पंजाब सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
मेडिकल कारणों के अलावा अन्य किसी कारण की वजह से कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक न लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ़ पंजाब सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। ऐसे कर्मचारियों को लेकर कहा गया है कि उन्हें 15 सितंबर के बाद अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। देश में जारी कोराेना की जंग के बीच ये कदम सराहनीय है।
