पंजाब में बढ़े डेंगू के मामले, 1,724 मरीजों की पुष्टि, टेस्टिंग लैब बढ़ीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब में इस साल डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। प्रदेश भर में अब तक 1724 मामलों की पुष्टि हुई है। सरकार ने टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाकर 39 कर दी है और पीड़ितों के घर के आस-पास कीटनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है। डेंगू और मलेरिया को महामारी रोग एक्ट, 1897 के अंतर्गत नोटिफाई किया गया। उल्लंघन पर अस्पताल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
